Saturday, 21 January 2023

Teri Jay Ho Jay Ho Jay Ho Sherawali (तेरी जय हो जय हो जय हो शेरावाली भजन)

तेरी जय हो, जय हो, जय हो, शेरावाली 
तेरी जय हो, जय हो, जय हो, जोतावाली 
तू ही दुर्गा, तू गोरा, तू ही  है मां काली
तेरी जय हो, जय हो, जय हो शेरावाली तेरी जय हो, जय हो, जय हो जोतावाली ll

तू ही पैदा करती सब को
     तू ही जग से तारे
 तू ही गंगा, तू ही यमुना
     तुझ से चांद-सितारे
 एक छोटे से कण को मैया
    पर्वत जैसा कर दे 
डूब ना जाऊं मजेदार मैं 
   पार मुझे तू कर दे 
 तेरी जय हो, जय हो, जय हो, शेरावाली
   तेरी जय हो, जय हो, जय हो जोतावाली ll

घूम रही है सारी दुनिया
   तेरे आगे-पीछे
सागर में तू अंबर में तू
  है धरती के नीचे
मेरे मन के मंदिर को तू
  गंगा जैसा कर दे  
नाम जपु हर पल मैया का
 ऐसा मुझको मुझको वर दे 
तेरी जय हो, जय हो, जय हो शेरावाली तेरी जय हो, जय हो, जय हो जोतावाली ll

धूप छांव के जैसे मैया, 
ने सुख-दुख है बाटे 
कहीं रात है, कहीं उजाला,
 फूल कहीं पर कांटे 
     दर्शन देकर मुझको मेरा,
 मन भक्ति से भर दे 
     नजर मुझे तू ही तू आए
 ऐसा मुझ को वर दे 
तेरी जय हो, जय हो, जय हो शेरावाली तेरी जय हो, जय हो, जय हो जोतावाली ।।

No comments:

Post a Comment